Wednesday, October 22, 2025

Laptop Repair Part 10, Bios Problem

 

Bios Problem

(1) No Display

(2) Caps Lock LED 3 time Blink

(3) अगर डिस्प्ले आ रही है, लेकिन display पर Bios corrupt का error आना

(4) System ON होते ही Logo पर रुक जाना

(5) हैंग हो जाना

(6) Bios मे Password लगे होने पर भी Bios program करने से पासवर्ड हट जाता है ( system on होते ही password माँगता है )

 

Note अगर EC Bios corrupt होता है तो DC jack का light glow नहीं करता है, तो Super IO से problem होता है क्योंकि Super IO से EC बाईओस ही super IO को manage करता है तो इस स्थिति मे हमे super IO program करना पड़ेगा । प्रोग्राम करने के बाद अगर dc jack का light on रहता है और आप system को trigger करेंगे, अगर कीबोर्ड का num lock key  या caps key दबाने पर on /off हो रहा है तब तो ठीक है । अगर नहीं होता है तो आगे का सेक्शन चेक करे।

BIOS Programming

BIOS programming करने वाले Tools -

(1)RT809F - यह एक Bios प्रोग्राम करने का मशीन होता है ।

BIOS Program मशीन से Laptop & Desktop के बाईओस प्रोग्राम किया जा सकता है । और साथ ही साथ tv फ्लैश मेमोरी प्रोग्राम भी किया जा सकता है । इस मशीन की कीमत 5 से 6 हजार रुपये तक होता है ।

 

(2) RT809H इस मशीन से bios और super IO दोनों को प्रोग्राम कर सकते है । और साथ ही साथ एलईडी टीवी normal और smart tv प्रोग्रामिंग कर सकते है । इस मशीन की कीमत 20 से 25 हजार के तक का आता है ।

(3) SV0B-3/4 – यह मशीन RT809H की तरह होता है, लेकिन यह उससे advance होता है । इसकी कीमत 20 से 25 हजार तक का होता है

(4) ENITयह केवल Super IO programming के लिए होता है ।

 

 

Bios का प्रोग्रामिंग करने के लिए सबसे पहले bios मशीन की जरूरत पड़ेगी । उसके बाद जिस model का Programming मशीन खरीदे है । उसी मोडेल का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना है।

जैसे – RT809F मोडेल की मशीन खरीदी । अब RT809F प्रोग्रामिंग software लिखकर search कर डाउनलोड कर Install कर लेना है ।

 

Note Bios Programming करने के लिए बाईओस को निकालना पड़ता है , लेकिन super IO Programming करने के लिए निकालना नहीं पड़ता है ।

 

Bios को निकालने के बाद प्रोग्रामिंग मशीन मे बाईओस को सही से लगाना होता है , अगर Bios मशीन मे सही तरीके से फिट करे, अगर सही से फिट नहीं होगा तो software मे bios का नंबर नहीं आएगा ।

Bios को लगाने के बाद software को ओपन करे। उसके बाद smart Identify Smart ID पर click करेंगे। Click करते ही बाईओस का Model नंबर दिखाई देगा। अगर Bios programming machine मे सही से लगाना होगा तो Smart Identify पर click करते ही Bios का model नंबर दिखाई देगा , नहीं तो फिर error आ जाएगा ।

 

अगर bios सही से लगा हो और Smart Identify पर क्लिक करने के बाद read वाले पर click करके पहले से प्रोग्राम का backup ले लेना है ताकि अगर programming नहीं होता है तो कस्टमर का लिया हुआ backup का programming कर सके , और ज्यों का त्यो ही customer का लैपटॉप दे सके ।

बैकअप लेने के बाद आपको लैपटॉपय या डेस्कटॉप का model number या part number google मे डालकर iso फाइल download कर लेना है ।

 जैसे मान लो आपका लैपटॉप का model number HP 840g3 है तो आप गूगल पर hp 840 g3 Bin download लिखकर सर्च करेंगे और डाउनलोड कर लेना है।

Download हुए file win मे रहता है उसको extract करेंगे।

अब सॉफ्टवेयर के open वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। जहा पर iso file होगी वहा पर जाकर file को select करके write पर click कर देंगे। कुछ ही second (20-30 sec ) के बाद आपका bios programming हो जाएगा ।

अब आपको Bios को motherboard मे Proper लगा लेना है ।

Wednesday, October 15, 2025

Laptop Repair Part 9, Display

 

(11) Display



1) 19v -: Vin supply from PWR SRC (In schematic Diagram)

2) 3.3/5v -: Pannel supply for screen

3) BL on out 3.3v -: back light on


 

सबसे पहले हमे डिस्प्ले के पिन को check करना है। इसके लिए हमे schematic diagram की जरूरत होगी। इस डाइअग्रैम से हम चेक कर सकते है की किस पिन पर 19 वोल्ट की supply और किस पर 3.3/5 वोल्ट की और back light वोल्टेज 3.3 वोल्ट आ रहा है।

अगर स्कीमैटिक diagram  नहीं मिल रहा है तो हमे डिस्प्ले के सभी पिनों को बारी बारी से चेक करना पड़ेगा।

अगर 19 वोल्ट की supply  आनी आती है तो डिस्प्ले नहीं आएगा और डिस्प्ले आ रहा है लेकिन dim  light / brightness नहीं आ रहा है तो BLON पर 3.3 volt की supply नहीं बन रहा है।

Laptop Repair Part 8, Mini Express Card (WLAN / WiMax)

 

(10) Mini Express Card (WLAN / WiMax)



ProblemWi-Fi not working

 

Checking Point Wi-Fi

·       Confirm Wi-Fi driver install. It should proper install.

·       Confirm Wi-Fi antenna wire proper connect and confirm wire it may be break and also wi-fi antenna it should be proper.

·       If above ok, then check 3.3v, 1.5v / 1.2v on wi-fi slot / wi-fi card NPC capacitor it should be present, but same condition then clean the pin of wi-fi card after it same problem then replace wi-fi card

·       If this voltage absent then check stepdown section.

 


 

Noteअगर पुराने मदरबोर्ड के wi-fi स्लॉट के पिन नंबर 22 पर 5 वोल्ट की supply आ रहा है तो VRM, PCH, VGA, 3/5v, RAM ये सभी section ok है।

 

Note पुराने मदरबोर्ड मे Wi-fi पिन की संख्या 54 होती है और नए मदरबोर्ड मे पिनों की संख्या 44 होती है।

 अगर 54 पिन वाले slot है तो उसके 22 नंबर पिन पर PLT-RST होगा और 44 पिन वाले मे 44 नंबर पिन पर  PLT-RST आएगा। अगर PLT-RST पर 5 वोल्ट की supply आती है तो समझिए VRM, PCH, GFX, VGA, 3/5, RAM section सही है। हमे इन सभी section मे काम करने की जरूरत नहीं है।

अगर supply ओके है तो फिर supply Super IO को जाएगी फिर Super IO BIOS को भेजगी तब जाकर सिस्टम on होगा।

Laptop Repair Part 7, Touch Pad Connector

 (9) Touch Pad Connector

Figure-


 

Faulty Condition Touch Pad Connector

Touch pad and mouse not working

 

Checking Point Touch Pad Connector




First check touch pad / mouse driver install and then check connector proper connect and not be break any pin flex cable.

If above ok, then check 5v / 3.3v on touch pad / mouse pad connector, It should be present.

If this voltage absent then check stepdown section.

If all ok then check data track, if ok then replace touch pad / mouse.

 


अगर Touch pad बदलने पर भी नहीं चल रहा है तो Super IO के Adata और TCLK के पिन को 2 और 3 नंबर से चेक करेंगे तो बीप आनी चाहिए। अगर beep नहीं आती है तो समझिए track fault है।

तो schematic diagram से Super IO के पिन detail को पता करेंगे। और Adata के पिन को touch pad connector के पिन नंबर 2 से jumper कर देंगे और super IO TCLK के पिन को Touch Pad कनेक्टर के पिन नंबर 3 से जम्पर कर देंगे तो टच पद चलने लगेगा। 

Laptop Repair Part 6, SATA Connector, USB Port

 

(7) SATA Connector


 

                    Faulty Condition SATA Connector                                   

Problem - No detection of SATA hard disk and DVD Drive.

Solutionसबसे पहले हमे check करना है की केबल proper लगा है , तब 3.3volt (SATA connector के पिन नंबर 8,9,10) की supply check करे फिर 5volt (pin number 14,15,16) पर सप्लाइ check करे। यदि supply ok है। यदि supply नहीं बन रही है तो stepdown / LDO / 3/5 section का problem होगा या supply मॉस्फेट का प्रॉब्लेम हो सकता है।




 


Note SATA कनेक्टर के 1 से 7 तक पिन हमेशा data के लिए होता है। 8 से 10 तक 3.3 वोल्ट की सप्लाइ के लिए 11 से 13 पिन ग्राउन्ड, 14-16 नंबर वाला पिन 5 वोल्ट की सप्लाइ के लिए , 17-19 ground, 20-22 पिन 12 वोल्ट की सप्लाइ के लिए होती है क्योंकि 12 वोल्ट पर डेस्कटॉप की motherboard वर्क करता है।

अगर laptop के hard डिस्क को desktop me लगते है तो 12 वोल्ट ही चालू होगी लेकिन लैपटॉप मे 3.3 वोल्ट और 5 वोल्ट पर वर्क करता है।

Note - SATA connector की supply stepdown section / 3/5volt सेक्शन से होते हुए 3 वोल्ट और 5 वोल्ट की supply वाली पिन पर जाती है ।

किसी किसी laptop मे यह सप्लाइ resistor से होते हुए जाती है और किसी मे मॉस्फेट से होकर जाती है। (MOSFET लगाने का कारण यह है की section पर ज्यादा load न पड़े) फिर SATA connector के पिन पर जाती है।  

 

 

 

(8) USB Port

Faulty Condition Any USB Device not work or no detection of pen drive.

Figure –


 

Checking Point USB Port First of check +5 volt on USB port, If this voltage is absent then check fuse, MOSFET, and +5v track.

If +5v is present but no detection then check data track component as like coil and NPC if use in circuit. After is same condition its means ICH problem rebal  ICH.

 

Note- USB 2.0 मे 8 पिन होते है और 3.0 मे 9 पिन होते है। 2.0 वाले USB मे एक data transfer और एक डाटा received करने वाला होता है, तो वही 3.0 मे USB मे 2 data transfer और दो data received करने वाला होता है। जिसकी वजह से 3.0 मे डाटा transfer fast होता है।

अगर वोल्टेज आ रहा है और data transfer नहीं हो रहा है तो data वाला लाइन खराब होगा। अगर किसी दूसरे USB पोर्ट से जम्पर लगा देंगे (जो USB पोर्ट सही हो) जिससे USB पोर्ट काम करने लगेगा।

Tuesday, October 14, 2025

Laptop Repair Part 5, LDO / Stepdown / Always ON / 3/5 volt / Stand by Section

 

LDO / Stepdown / Always ON / 3/5 volt / Stand by Section

Figure

 


Fault Condition

·       No Display

·       BIOS / Clock IC / Lan / Sound IC / and Super I/O not work

·       Touch pad, Camera not work

·       CPU Fan and USB port work not work

 

 

Checking Point Stepdown / 3/5 section

3/5volt IC मे सबसे पहले Vin वाले पिन पर 19 वोल्ट की सप्लाइ जाएगी। फिर आईसी दो वोल्टेज generate करेगी, एक तो 3 वोल्ट और दूसरा 5 वोल्ट। जिसे LDO3 और LDO5 भी कहते है।

 

Note DC connector लगाने पर बिना Power बटन ON किए ही हमेशा Power Button पर 3 वोल्ट की supply आती रहती है।

अगर Battery लगी है और DC नहीं लगी है , तब भी Power बटन पर 3 वोल्ट की supply होती है क्योंकि Power ON करने के बाद ही सभी section को जाती है।

LDO3 से ON / OFF Button, Half Lid Switch, Battery connector, RTC, PCH / SOC, LAN IC, Super IO इन सभी को जाता है।

Half Lid Switch (यह एक sensor है, अगर touch pannel के ऊपर magnet से चारों तरफ घूमा कर देखेंगे तो जहा Half Lid Switch लगा हो magnet के संपर्क मे आते ही लैपटॉप स्लीप मोड मे चला जाएगा।

 


Super IO से ON / OFF button connect होता है। ON / OFF बटन का एक सिरा Super IO से और दूसरा सिर ground से जुड़ा होता है। जब हम बटन को दबाते है तो low voltage generate करता है, जिससे Super IO को पता चल जाता है की ON / OFF बटन को दबाया गया है, फिर super IO 3/5 IC को भेजता है जिससे 3/5 IC enable होता है फिर 3/5volt IC मॉस्फेट के Gate को signal देता है, तब मॉस्फेट से 3/5 volt की supply output होता है। अगर supply Gate तक जा रही है और supply output  नहीं हो रहा है तो मॉस्फेट खराब होगा।

अगर मॉस्फेट के Gate पर supply नहीं आ रही है तो 3/5 IC के पिन की supply check करे, जिस पिन से 3 और 5 वोल्ट की supply निकलती है, अगर supply नहीं मिल रहा है तो 3/5 IC के Vin (वोल्टेज in) वाले पिन को चेक करे, जो (चित्र को ऊपर देखे) की 19volt की supply 3/5 IC को आ रही है की नहीं।

 

अगर VREN 3 / VREN 5 पर सप्लाइ (3/5 वोल्ट) आ रही है तो समझिए super IO सही है। VREN पिन चेक करने के लिए 3/5 IC के number से चेक कर सकते है। अगर IC पर number delete हो गया है तो laptop के model number से या motherboard पर लिखे number से Schematic Diagram download करके IC number और पिन detail भी देख सकते है।