आजकल कम उम्र में सफेद होते बाल और उनका रुख, बेजान और झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है।
सफेद बालों को तो केमिकल हेयर डाई बालों को तुरंत रंग तो देती है, लेकिन लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में केमिकल हेयर डाई की जगह क्यों न दादी-नानी के नुस्खे को आजमाया जाए, जो कि भरोसेमंद भी है।
बालों के लिए आंवला के फायदे
आंवला विटामिन
सी, एंटीऑक्सीडेंट
और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही बालों में इसका इस्तेमाल करने से बालों की
जड़ों को मजबूती मिलती है, हेयर फॉल कम करता है और समय से पहले बालों के सफेद होने
वाली समस्या कम हो जाती है। साथ ही इसके नियमित उपयोग से बालों में प्राकृतिक चमक
आती है और स्कैल्प हेल्दी रहने लगते हैं। यही वजह है कि आंवला को नेचुरल हेयर डाई
के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे बनाए नेचुरल आंवला डाई
आमला से नेचुरल
हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ नेचुरल चीजों की जरूरत होगी जैसे 4,5
चम्मच आंवला
पाउडर, 2 चम्मच मेहंगी,
1 चम्मच कॉफी
पाउडर और जरूरत के अनुसार पानी। जब आप इन सभी चीजों को सही मात्रा में तैयार कर
लेते हैं, तो उसके बाद
आपको ये सभी चीजें एक कटोरे में डालनी हैं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब
आप इसको 30 मिनट के लिए
ढककर रख दें, ताकि सारे तत्व
अच्छी तरह एक्टिव हो जाएं और बालों को सही पोषण प्रदान कर सके।
सही तरह से लगाएं
इस नेचुरल डाई
को लगाने के लिए पहले बालों को हल्का गीला कर लें। अब तैयार पेस्ट को ब्रश या
हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं। कोशिश करें कि आपके पूरे बाल कवर हो जाएं। अब
कुछ देर के लिए शॉवर कैप पहन लें। इसे करीब 1 घंटे तक सिर पर लगाएं। अब
आप इसे सादे पानी से धो लें। हां, शैंपू न करें, वरना सारे जरुरी पोषक तत्व खत्म हो जाएंगे।
बेहतर परिणाम के लिए जरूरी टिप्स
आप हफ्ते में
केवल 1 बार इसका
इस्तेमाल करें, ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन आप
पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके। साथ
ही डाई लगाने के बाद 24 घंटे तक शैंपू न करें, इससे बालों को पोषक तत्वों
के अवशोषण का समय मिल जाएगा। वही जब आप इसका नियमित उपयोग करेंगे तो रंग और असर
दोनों बेहतर हो जाएंगे।

































