Thursday, April 30, 2026

पॉल्यूशन में खुद को बीमार होने से कैसे बचाएं?

ऐसे में हम में से कई लोग जुकाम, खांसीआंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले के इंफेक्शन जैसी समस्याओं से परेशान हैं। यह सब चीजें पॉल्यूशन की वजह से हो रही हैं, लेकिन आप इनसे खुद भी बच सकते हैं और अपने परिवार वालों को भी बचा सकते हैं।


आज हम आपको ऐसे ही 3 असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो पॉल्यूशन और हवा में बढ़ती ठंड के कारण होने वाले बीमारियों से आपको बचाने में मदद करेंगे। 

डाइट में रखें न कोई भी कमी

जी हांआप शरीर हेल्दी तब रहता है जब आप उसे पोषण दे रहे होते हैंवरना अगर शरीर जब पोषण नहीं मिलता है तो वह जल्दी-जल्दी बीमार होने लगता है। इसलिए आप बाहर का खाने के बजाय घर का हेल्दी खाना खाएं और फ्रूट्स का सेवन करें। साथ ही समय समय पर नट्स और जूस भी पीते रहें।


  • शरीर में पोषण की कमी से हम जल्दी बीमार हो जाते हैं।
  • पॉल्यूशन से होने वाली बीमारियों से बचने का तरीका है कि आप इम्यूनिटी को बूस्ट करें।
  • इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कच्ची हल्दीतुलसीकाढ़ा आदि का सहारा लें।

अर्जुन की छाल का काढा


अर्जुन की छाल में एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व पाए जाते हैंजैसे कि टैनिनफाइटोकेमिकल्सफ्लेवोनोइड्स आदि। यह सभी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करनेहार्ट को हेल्दी रखने और गट को क्लीन करने में मदद करते हैं। आप रोजाना अदरकतुलसीकाली मिर्च और अर्जुन की छाल को पानी में उबालकर पाल्यूशन से बचने वाला काढा बना सकते हैं।

रोज पीना शुरू करें कच्ची हल्दी और तुलसी की चाय


आप खुद को हेल्दी रखने के लिए और पॉल्यूशन के कारण होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए कच्ची हल्दी और तुलसी की चाय पी सकते हैं। एक ओर जहां कच्ची हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और करक्यूमिन, बीटा-कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक, पोटेशियम और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

तो वहीं तुलसी में कूलिंग एजेंट, विटामिन सी, , के और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज व एंटीऑक्सीडेंट, सूजन-रोधी, तनाव कम करने और पाचन में सुधार करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करने और हमें जल्दी बीमार होने से रोकते हैं। 

कैसे बनाएं तुलसी और कच्ची हल्दी की चाय


आप 1 गिलास पानी को पैन में डालकर गैस में चढ़ा दें और उसमें 1 इंच करीब कच्ची हल्दी का टुकड़ा लें और 5-6 तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से पका लें। जब पानी आधा गिलास जितना रह जाए तो गैस बंद कर दें और इसे धीरे-धीरे पिएं। ये आम सी चाय आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों को दूर रखने में मदद करेंगी।



 

No comments:

Post a Comment