अगर आपको कभी-कभार पेशाब में जलन
होती है तो आप कुछ होममेड जूस भी पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है,
पेशाब ज्यादा मात्रा में निकलता है और इंफेक्शन
पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी निकल जाते हैं। इससे पेशाब की जलन धीरे-धीरे कम होने
लगती है। हालांकि, पेशाब में जलन होने पर एक बार चेकअप
जरूर कराना चाहिए।
पेशाब की जलन कम करने के लिए जूस
पेशाब में जलन होने पर आप कुछ जूस का सेवन कर सकते हैं। इनसे पेशाब के साथ बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाएंगे।
1. आंवला जूस
पेशाब की जलन शांत करने के लिए आप
आंवला जूप भी पी सकते हैं। आंवला जूस में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो पेशाब की जलन को शांत करते हैं। आंवला में मौजूद इन्हीं गुणों की
वजह से पेशाब की जलन कम होती है। आंवला, इंफेक्शन
पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी नष्ट करने में मदद करता है। आंवला जूस पीने से
बॉडी डिटॉक्स होती है और सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
2. नारियल पानी
अगर आप पेशाब में जलन से परेशान हैं, तो नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी में शीतलता होती है, जिससे पेशाब की जलन कम होती है। पेशाब की जलन से राहत पाने के लिए आपको रोज सुबह एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी मूत्रवर्धक होता है, इसे पीने से ज्यादा पेशाब के साथ बैक्टीरिया और अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना नारियल पानी पीने से आपको पेशाब की जलन से काफी राहत मिल सकती है।
- पेशाब की जलन शांत करने के लिए आप आंवला जूस
पी सकते हैं।
- रोजाना 8 से 10 गिलास नॉर्मल पानी पीना भी बहुत जरूरी होता
है।
- पेशाब की जलन कम करने के लिए नारियल पानी
जरूर पिएं।
3. क्रैनबेरी जूस
पेशाब में जलन होने पर आप क्रैनबेरी
का जूस पी सकते हैं। इस जूस को यूटीआई के लिए बेहद असरदार माना जाता है। अगर
यूटीआई की वजह से पेशाब में जलन हो रही है, तो इस जूस को पीने से आपको आराम मिल सकता है। यह बैक्टीरिया को
यूरिनरी ट्रैक्ट की दीवारों पर चिपकने से रोकता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना इस
जूस का सेवन करेंगे, तो इससे जलन से राहत मिल सकती है।
4. धनिया का जूस
पेशाब की जलन से राहत पाने के लिए आप
धनिया का जूस पी सकते हैं। धनिया के जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है, इससे पेट की जलन और एसिडिटी शांत होती है। धनिया
मूत्रवर्धक भी होता है, इसलिए इस जूस को पीने से पेशाब की जलन शांत होती है। धनिया का जूस पीने से
यूरिन फ्लो बढ़ता है और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट साफ
हो जाता है और जलन में भी आराम मिलता है।





No comments:
Post a Comment