आज के समय में काफी कम लोग फिटकरी का प्रयोग करते हैं। लेकिन फिटकरी का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लंबे समय से इसका प्रयोग स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इसके कई फायदे होते हैं। अगर आप भी फिटकरी का प्रयोग करने जा रहे हैं, तो पिंक यानि गुलाबी फिटकरी का इस्तेमाल करें। गुलाबी फिटकरी के फायदे कई ज्यादा हैं। यह अपने कसैले गुणों के लिए जाना जाता है, यह स्किन को कसने और टोन करने से लेकर घावों को भरने में असरदार होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं गुलाबी फिटकरी से होने वाले फायदे क्या हैं और इसका कैसे इस्तेमाल करें?
गुलाबी फिटकरी के नुकसान क्या हैं?
गुलाबी फिटकरी के कई फायदे हैं, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है। कुछ लोगों इसका इस्तेमाल करने के बाद स्किन पर जलन हो सकती है। कई बार इसके इस्तेमाल से स्किन पर ड्राईनेस और खुलजी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप पहली बार गुलाबी फिटकरी लगा रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
- गुलाबी फिटकरी चेहरे पर होने वाली परेशानी कम कर सकता है।
- घाव को भरने के लिए गुलाबी फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं।
- नहाने के पानी में मिक्स करके इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुलाबी फिटकरी कैसे लगाएं?
गुलाबी फिटकरी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
- नहाने के पानी में गुलाबी फिटकरी मिक्स
करें। इस पानी से नहाने से स्किन की परेशानी कम हो सकती है।
- चेहरे पर गुलाबी फिटकरी लगाने के लिए आप
इसके पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स कर सकते हैं। चेहरे पर इसे लगाने से
झुर्रियां, रिंकल्स
कम हो सकते हैं।
- घाव पर पाउडर के रूप में गुलाबी फिटकरी लगा
सकते हैं।
गुलाबी फिटकरी के क्या फायदे हैं?
गुलाबी फिटकरी के इस्तेमाल करने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-
पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा
अगर आप नियमित रूप से गुलाबी फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन पर कसाव आता है। इसके कसैले गुण स्किन पर अतिरिक्त तेल के जमाव को कम करते हैं। इससे आपकी स्किन फ्रेश नजर आती है। साथ ही पिम्पल्सकी परेशानी को दूर किया जा सकता है।
शेविंग के बाद होने वाली खरोंच की ब्लीडिंग को रोके
गुलाबी फिटकरी का प्रयोग शेविंग के बाद किया जा सकता है। इसके प्रयोग से शेविंग के दौरान लगने वाली खरोंच की वजह से होने वाली ब्लीडिंग को रोका जा सकता है । इसके अलावा, गुलाबी फिटकरी बैक्टीरियल समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
दाग-धब्बों की परेशानी होती है कम
गुलाबी फिटकरी का प्रयोग करने से पिंपल्स की वजह से चेहरे पर होने वाले दाग-ध्बों की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह स्किन के सेल्स को सिकोड़ सकता है। साथ ही स्किन से तेल उत्पादन को कंट्रोल कर सकता है। गुलाबी फिटकरी, आपकी स्किन के लिए काफी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा यह चेहरे पर होने वाले छाले की परेशानी को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।






No comments:
Post a Comment