गर्मियों का मौसम आते ही कई लोगों का पाचन सुस्त हो जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर गर्मियों में पेट में दर्द, कब्ज और बार-बार गैस (पाद) आने की समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति (डाइजेशन) थोड़ी कमजोर हो जाती है। ज्यादा तापमान के कारण पेट में एंजाइम का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस बनने लगती है। पेट में दर्द और कब्ज की परेशानी से तो डील करना आसान हो जाता है, लेकिन बार बार पाद आना कुछ मामलों में शर्मिंदगी और असहजता का कारण बन जाता है।
पसीना, डिहाइड्रेशन और गलत खानपान के कारण अक्सर गर्मियों में लोगों को पाद
आने की समस्या होती है। आइए जानते हैं बार- बार पाद आने वाली समस्या से राहत पाने
के घरेलू उपाय
गर्मी के मौसम में शरीर की पाचन
शक्ति (डाइजेशन) थोड़ी कमजोर हो जाती है। ज्यादा तापमान के कारण पेट में एंजाइम का
बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे
खाना ठीक से नहीं पचता और गैस बनने लगती है। ऐसे में आपको बार- बार पाद आती है।
गर्मियों के मौसम में आप भी पाद की परेशानी से जूझते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से घरेलू उपाय
आपको राहत दिला सकते हैं।
1. छाछ (मट्ठा) का सेवन
गर्मियों में लोग अक्सर खाना खाने के
बाद छाछ का सेवन करते हैं। छाछ न सिर्फ पेट को ठंड रखता है, बल्कि बार- बार पाद आने की परेशानी को भी दूर करता है। गर्मियों में पेट को ठंडा
रखने के लिए आप छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं।
2. जीरा पानी पिएं
गर्मियों में बार-बार पाद की समस्या को दूर करने के लिए जीरा पानी पिएं। एक गिलास
पानी में आधा चम्मच जीरा उबालकर ठंडा करके पिएं। खाना खाने के आधे घंटे के बाद
जीरा पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार आता है और बार- बार पाद आने की समस्या
धीरे - धीरे कम होने लगती है।
3. अदरक का उपयोग
अदरक के छोटे टुकड़े पर नमक लगाकर
खाने से पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं और गैस नहीं बनती। गर्मियों में खाली पेट
अदरक और नमक मिलाकर चूसने से पाद आने की समस्या से बचाव होता है।
4. हींग का इस्तेमाल
पाद आने की समस्या से राहत दिलाने
में हींग भी आपकी मदद कर सकती है। हींग में पाचन को मजबूत बनाने वाले तत्व पाए
जाते हैं। 1 गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर
हींग मिलाकर पीने से गैस तुरंत कम होती है। जिन लोगों को गर्मियों में बार-बार आने
के साथ-साथ पेट में दर्द, कब्ज और
पाचन से जुड़ी अन्य परेशानी भी रहती है, उन्हें
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन जरूर करना चाहिए।
- गर्मियों में पाचन की परेशानी होना आम बात
है।
- खराब पाचन के कारण बार- बार पाद आती है।
- पाद की समस्या से हींग राहत दिला सकता है।
5. अजवाइन और काला नमक
आधा चम्मच अजवाइन में चुटकी भर काला
नमक मिलाकर खाने से तुरंत राहत मिलती है। यह गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
गर्मियों में सुबह खाली पेट अजवाइन और काला नमक को एक साथ मिलाकर गुनगुने पानी के
साथ लेने से गैस की परेशानी दूर होती है।






No comments:
Post a Comment