Showing posts with label Knowledge. Show all posts
Showing posts with label Knowledge. Show all posts

Wednesday, April 8, 2026

7 Habits , जो आपको बना सकता है Successful

Habit 1 : Be Proactive / प्रोएक्टिव बनिए

Proactive होने का मतलब है कि अपनी life के लिए खुद ज़िम्मेदार बनना। आप हर चीज के लिए अपने parents  या  grandparents  को नही blame कर सकते। Proactive  लोग इस बात को समझते हैं कि वो “response-able” हैं। वो अपने आचरण के लिए जेनेटिक्स, परिस्थितियों, या परिवेष को दोष नहीं देते हैं। उन्हें पता होता है कि वो अपना व्यवहार खुद चुनते हैं। वहीँ दूसरी तरफ जो लोग reactive होते हैं वो ज्यादातर अपने भौतिक वातावरण से प्रभावित होते हैं। वो अपने behaviour के लिए बाहरी चीजों को दोष देते हैं। अगर मौसम अच्छा है, तो उन्हें अच्छा लगता है। और अगर नहीं है तो यह उनके attitude और performance को प्रभावित करता है, और वो मौसम को दोष देते हैं।

सभी बाहरी ताकतें एक उत्तेजना  की तरह काम करती हैं, जिन पर हम react करते हैं।इसी उत्तेजना और आप उसपर जो प्रतिक्रिया करते हैं के बीच में आपकी सबसे बड़ी ताकत छिपी होती है- और वो होती है इस बात कि स्वतंत्रता कि आप  अपनी प्रतिक्रिया का चयन स्वयम कर सकते हैं। एक बेहद महत्त्वपूर्ण चीज होती है कि आप इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि आप क्या बोलते हैं। आप जो भाषा प्रयोग करते हैं वो इस बात को indicate  करती है कि आप खुद को कैसे देखते हैं। एक proactive व्यक्ति proactive भाषा का प्रयोग करता है.–मैं कर सकता हूँ, मैं करूँगा, etc. एक reactive  व्यक्ति reactive  भाषा का प्रयोग करता है- मैं नहीं कर सकता, काश अगर ऐसा होता, etc. Reactive  लोग  सोचते हैं कि वो जो कहते और करते हैं उसके लिए वो खुद जिम्मेदार नहीं हैं- उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

ऐसी परिस्थितियां जिन पर बिलकुल भी नहीं या थोड़ा-बहुत control किया जा सकता है, उसपर react या चिंता करने के बजाये proactive लोग अपना time और energy  ऐसी चीजों में लगाते हैं जिनको वो control कर सकें। हमारे सामने जो भी समस्याएं, चुनौतियां या अवसर होते हैं उन्हें हम दो क्षेत्रों में बाँट सकते हैं।

Proactive लोग अपना प्रयत्न Circle of Influence पर केन्द्रित करते हैं। वो ऐसी चीजों पर काम करते हैं जिनके बारे में वो कुछ कर सकते हैं: स्वास्थ्य, बच्चे, कार्य क्षेत्र कि समस्याएं. Reactive लोग अपना प्रयत्न Circle of Concern पर केन्द्रित करते हैं। देश पर ऋण, आतंकवाद, मौसम. इस बात कि जानकारी होना कि हम अपनी energy किन चीजों में खर्च करते हैं, Proactive बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


Habit 2: Begin with the End in Mind  अंत को ध्यान में रख कर शुरुआत करें

तो आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं? शायद यह सवाल थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन आप इसके बारे में एक क्षण के लिए सोचिये। क्या आप अभी वो हैं जो आप बनना चाहते थे, जिसका सपना आपने देखा था, क्या आप वो कर रहे हैं जो आप हमेशा से करना चाहते थे। ईमानदारी से सोचिये. कई बार ऐसा होता है कि लोग खुद को ऐसी जीत हासिल करते हुए देखते हैं जो दरअसल खोखली होती है– ऐसी सफलता, जिसके बदले में उससे कहीं बड़ी चीजों को  गवाना पड़ा। यदि आपकी सीढ़ी सही दीवार पर नहीं लगी है तो आप जो भी कदम उठाते हैं वो आपको गलत जगह पर लेकर जाता है।

आपके imagination या  कल्पना  पर आधारित है– imagination, यानि आपकी वो क्षमता जो आपको अपने दिमाग में उन चीजों को दिखा सके जो आप अभी अपनी आँखों से नहीं देख सकते। यह इस सिधांत पर आधारित है कि हर एक चीज का निर्माण दो बार होता है. पहला mental creation, और दूसरा physical creation। जिस  तरह blue-print तैयार होने के बाद मकान बनता है, उसी प्रकार mental  creation होने के बाद ही physical creation होती है। अगर आप खुद  visualize नहीं करते हैं कि आप क्या हैं और क्या बनना चाहते हैं तो आप, आपकी life कैसी होगी इस बात का फैसला औरों पर और परिस्थितियों पर छोड़ देते हैं। Habit 2  इस बारे में है कि आप किस तरह से अपनी विशेषता को पहचानते हैं, और फिर अपनी personal, moral और ethical guidelines के अन्दर खुद को खुश रख सकते और पूर्ण कर सकते हैं। अंत को ध्यान में रख कर आरम्भ करने का अर्थ है, हर दिन, काम या project की शुरआत एक clear vision के साथ करना कि हमारी क्या दिशा और क्या मंजिल होनी चाहिए, और फिर proactively उस काम को पूर्ण करने में लग जाना।

Habit 2 को practice में लाने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपना खुद का एक Personal Mission Statement बनाना। इसका फोकस इस बात पर होगा कि आप क्या बनना चाहते हैं और क्या करना चाहते हैं. ये success के लिए की गयी आपकी planning है। ये इस बात की पुष्टि करता है कि आप कौन हैं, आपके goals को focus  में रखता है, और आपके ideas को इस दुनिया में लाता है। आपका Mission Statement आपको अपनी ज़िन्दगी का leader बनाता है। आप अपना भाग्य खुद बनाते हैं, और जो सपने आपने देखे हैं उन्हें साकार करते हैं।


Habit 3 : Put First Things First प्राथमिक चीजों को वरीयता दें

एक balanced life जीने के लिए, आपको इस बात को समझना होगा कि आप इस ज़िन्दगी में हर एक चीज नहीं कर सकते. खुद को अपनी क्षमता से अधिक कामो में व्यस्त करने की ज़रुरत नहीं है। जब ज़रूरी हो तो “ना” कहने में मत हिचकिये, और फिर अपनी important priorities पर focus  कीजिये।

Habit 1  कहती है कि, ” आप in charge हैं। आप creator हैं”। Proactive होना आपकी अपनी choice है। Habit 2 पहले दिमाग में चीजों को visualize करने के बारे में है। अंत को ध्यान में रख कर शुरआत करना vision से सम्बंधित है। Habit 3 दूसरी creation, यानि  physical creation के बारे में है। इस habit में Habit 1 और Habit 2  का समागम होता है। और यह हर समय हर क्षण होता है। यह Time Management  से related कई प्रश्नों को  deal  करता है।

लेकिन यह सिर्फ इतना ही नहीं है। Habit 3  life management  के बारे में भी है—आपका purpose, values, roles, और priorities. “प्राथमिक चीजें” क्या हैं?  प्राथमिक चीजें वह हैं, जिसको आप व्यक्तिगत रूप से सबसे मूल्यवान मानते हों। यदि आप प्राथमिक कार्यों को तरजीह देने का मतलब है कि,आप अपना समय, अपनी उर्जा Habit 2  में अपने द्वारा set की गयीं priorities पर लगा रहे हैं।


Habit 4: Seek First to Understand, Then to Be Understood / पहले दूसरों को समझो फिर अपनी बात समझाओ

Communication लाइफ की सबसे ज़रूरी skill है। आप अपने कई साल पढना-लिखना और बोलना सीखने में लगा देते हैं। लेकिन सुनने का क्या है? आपको ऐसी कौन सी training मिली है, जो आपको दूसरों को सुनना सीखाती है, ताकि आप सामने वाले को सच-मुच अच्छे से समझ सकें? शायद कोई नहीं? क्यों?

अगर आप ज्यादातर लोगों की तरह हैं तो शायद आप भी पहले खुद आपनी बात समझाना चाहते होंगे। और ऐसा करने में आप दूसरे व्यक्ति को पूरी तरह ignore कर देते होंगे, ऐसा दिखाते होंगे कि आप सुन रहे हैं, पर दरअसल आप बस शब्दों को सुनते हैं पर उनके असली मतलब को पूरी तरह से miss कर जाते हैं।

 

Habit 5: Think Win-Win  हमेशा जीत के बारे में सोचें

Think Win-Win अच्छा होने के बारे में नहीं है, ना ही यह कोई short-cut है। यह character पर आधारित एक कोड है जो आपको बाकी लोगों से interact और सहयोग करने के लिए है।

हम मे से ज्यादातर लोग अपना मुल्यांकन दूसरों से comparison और competition के आधार पर करते हैं। हम अपनी सफलता दूसरों की असफलता में देखते हैं—यानि अगर मैं जीता, तो तुम हारे, तुम जीते तो मैं हारा। इस तरह life एक zero-sum game बन जाती है। मानो एक ही रोटी हो, और अगर दूसरा बड़ा हिस्सा ले लेता है तो मुझे कम मिलेगा, और मेरी कोशिश होगी कि दूसरा अधिक ना पाए. हम सभी ये game खेलते हैं, लेकिन आप ही सोचिये कि इसमें कितना मज़ा है?

Win -Win ज़िन्दगी को co-operation की तरह देखती है, competition की तरह नहीं। Win-Win दिल और दिमाग की ऐसी स्थिति है जो हमें लगातार सभी का हित सोचने के लिए प्रेरित करती है। Win-Win का अर्थ है ऐसे समझौते और समाधान जो सभी के लिए लाभप्रद और संतोषजनक हैं। इसमें सभी चीजें खाने को मिलती हैं, और वो काफी अच्छा taste करती हैं।

एक व्यक्ति या संगठन जो Win-Win attitude के साथ समस्याओं को हल करने की कोशिश करता है उसके अन्दर तीन मुख्य बातें होती हैं।

* Integrity / वफादारी: अपने values, commitments और feelings के साथ समझौता ना करना।

* Maturity / परिपक्वता:  अपने ideas और feelings को साहस के साथ दूसरों के सामने रखना और दूसरों के विचारों और भावनाओं की भी कद्र करना।

* Abundance Mentality / प्रचुरता की मानसिकता: इस बात में यकीन रखना की सभी के लिए बहुत कुछ है।

बहुत लोग either-or के terms में सोचते हैं। या तो आप अच्छे हैं या आप सख्त हैं. Win-Win में दोनों की आवश्यकता होती है। यह साहस और सूझबूझ के बीच balance करने जैसा है. Win-Win को अपनाने के लिए आपको सिर्फ सहानभूतिपूर्ण ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास से लबरेज़ भी होना होगा। आपको सिर्फ विचारशील और संवेदनशील ही नहीं बल्कि बहादुर भी होना होगा. ऐसा करना कि –courage और consideration में balance  स्थापित हो, यही real maturity है, और Win-Win के लिए बेहद ज़रूरी है।

Monday, March 23, 2026

प्लास्टिक की कुर्सी या स्टूल में छेद क्यों होता है?


कुर्सी हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। चाहे घर हो, दफ्तर, स्कूल, दुकान या कोई कार्यक्रम, हर जगह बैठने के लिए सबसे आसान विकल्प प्लास्टिक की कुर्सी होती है। हल्की, सस्ती, टिकाऊ और आसानी से इधर-उधर ले जाने लायक होने के कारण यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय फर्नीचर वस्तुओं में गिनी जाती है।

हालांकि, क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर प्लास्टिक कुर्सियों की पीठ पर कुछ छेद बने होते हैं (Why Plastic Chairs Have Holes)? अक्सर लोग इसे केवल डिजाइन का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि सच यह है कि यह छेद सिर्फ शो के लिए नहीं, बल्कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण छिपे हैं। आइए जानते हैं, आखिर क्यों रखे जाते हैं यह छेद, जिससे एक साधारण-सी कुर्सी और भी यूजफुल बन जाती है।

 

प्लास्टिक कुर्सी छेद क्यों होता है? (chair design secrets)


प्लास्टिक कुर्सी मोल्ड में बनाई जाती है. अगर छेद न हो तो मोल्ड से निकालना मुश्किल हो जाता और कुर्सी टूट भी सकती है. यह छोटा-सा छेद मैन्युफैक्चरिंग को तेज और सुरक्षित बनाता है.

Weight aur Cost में बचत (plastic chair manufacturing)

छेद होने से कुर्सी बनाने में थोड़ा कम प्लास्टिक लगता है. एक कुर्सी पर फर्क भले छोटा हो, लेकिन लाखों कुर्सियों के प्रोडक्शन में यह कंपनियों के लिए बड़ी कॉस्ट सेविंग बन जाता है. साथ ही कुर्सी हल्की भी रहती है, जिससे उठाना-ले जाना आसान हो जाता है.

पानी निकलने का आसान रास्ता

मान लीजिए, कुर्सी पर पानी गिर गया या बारिश में यह बाहर रखी रह गई। अगर इसमें छेद न हो, तो पानी कुर्सी पर जमा हो जाएगा और बैठने में असुविधा पैदा करेगा, लेकिन छेद की वजह से पानी आसानी से बाहर निकल जाता है और कुर्सी जल्दी सूख जाती है।

बैठने में आराम और हवा का फ्लो


लंबे समय तक प्लास्टिक कुर्सी पर बैठने पर अक्सर पीठ में पसीना आने लगता है। इसका कारण है हवा का न पहुंच पाना। कुर्सी की पीठ पर बने इस छेद से हवा का फ्लो बना रहता है, जिससे बैठने वाला ज्यादा आराम महसूस करता है।

यानी यह छेद सिर्फ निर्माण और स्टोरेज के लिए ही नहीं, बल्कि उपयोगकर्ता की सुविधा के लिए भी बेहद जरूरी है। यही वजह है कि गर्म और उमस भरे मौसम में भी प्लास्टिक कुर्सियों पर बैठना अपेक्षाकृत आरामदायक लगता है।

 

Thursday, March 19, 2026

सिर्फ इन राशन कार्ड धारकों को गेहूं फ्री मिलेगा


2026 में राशन कार्ड धारकों के लिए आ रही हैं ये बड़ी और जरूरी बदलाव! अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो ये जानकारी आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। भारत सरकार अब पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (PDS) को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दे रही है। फर्जी कार्ड्स और गलत लाभार्थियों पर लगाम कसने के साथ-साथ असली जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी है। साल 2026 में राशन कार्ड व्यवस्था को और पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

 

राशन कार्ड 2026 के नए नियम और डिजिटल व्यवस्था

सरकार ने राशन कार्ड प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है। अब राशन वितरण से लेकर लाभार्थियों की पहचान तक अधिकांश प्रक्रियाएं ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आए और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड डेटाबेस को आधार और अन्य पहचान प्रणालियों से जोड़ा जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि एक व्यक्ति या परिवार एक से अधिक राशन कार्ड का लाभ न उठा सके। इसके साथ ही डिजिटल रिकॉर्ड के कारण सरकार को लाभार्थियों की सही जानकारी मिल सकेगी और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

2026 के प्रमुख राशन कार्ड अपडेट क्या हैं?

सरकार का मकसद साफ है – हर पात्र परिवार को सही समय पर सही मात्रा में सस्ता अनाज मिले, और सरकारी संसाधनों की कोई बर्बादी न हो। यहां हैं मुख्य बदलाव:

  1. आधार से राशन कार्ड लिंकिंग पूरी तरह अनिवार्य अब हर परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर राशन कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है। अगर लिंकिंग नहीं हुई, तो सब्सिडी वाला राशन बंद हो सकता है। यह कदम डुप्लिकेट और फर्जी कार्ड्स को पकड़ने में बहुत कारगर साबित हो रहा है।
  2. ई-केवाईसी (e-KYC) अब अनिवार्य और समयबद्ध बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फेस आईडी) के बिना राशन मिलना मुश्किल। कई राज्यों में समय सीमा तय है, और समय पर e-KYC न करने पर लाभ अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। अच्छी बात ये है कि प्रक्रिया सिर्फ कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है।
  3. डिजिटल स्मार्ट राशन कार्ड का दौर कागजी कार्ड अब पुरानी बात हो गई। QR कोड वाले डिजिटल कार्ड जारी हो रहे हैं, जिन्हें मोबाइल ऐप या पोर्टल पर देखा जा सकता है। स्टेटस चेक, अपडेट और आवेदन सब ऑनलाइन। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह सुविधा पहले से मजबूत है।
  4. पात्रता के नियम और सख्त आय सीमा, संपत्ति (जैसे चार-पहिया वाहन) और सरकारी नौकरी वाले परिवारों की जांच बढ़ गई है। अगर आय ज्यादा पाई गई, तो नाम कट सकता है। वहीं, असली गरीब और BPL परिवारों को प्राथमिकता और अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है।
  5. वन नेशन वन राशन कार्ड – अब और मजबूत देश के किसी भी कोने में, किसी भी राशन दुकान से अपना हिस्सा ले सकते हैं। प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दूसरे शहरों में रहने वालों के लिए यह सबसे बड़ी राहत है। सिर्फ आधार से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण काफी है। महाराष्ट्र में इस योजना ने रिकॉर्ड बनाया है, जहां लाखों प्रवासियों को लाभ मिला।

 

 

भारत में Ration Card के मुख्य प्रकार 

  • पीला/अंत्योदय अन्न योजना (AAY): सबसे गरीब परिवारों के लिए – सबसे ज्यादा सब्सिडी और प्राथमिकता।
  • PHH (प्रायोरिटी हाउसहोल्ड): गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार – NFSA के तहत मुख्य लाभ।
  • NPHH (नॉन-प्रायोरिटी): मध्यम आय वाले – सीमित लेकिन जरूरी सुविधाएं।

राशन कार्ड बनवाने या अपडेट कराने की पात्रता

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।
  • परिवार का मुखिया 18 साल से ऊपर।
  • ज्यादातर मामलों में महिला मुखिया के नाम पर आवेदन बेहतर माना जाता है।
  • राज्य की तय आय सीमा के अंदर होना।
  • आधार लिंकिंग और e-KYC पूरा करना।

आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

 

  1. अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे mahafood.gov.in महाराष्ट्र के लिए) पर जाएं।
  2. आधार लिंकिंग” या “e-KYC” सेक्शन चुनें।
  3. राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर डालें।
  4. OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से पूरा करें।

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

  • जिनके पास चारपहिया वाहन (कार, जीप, आदि) है।
  • जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है।
  • जिन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया है।
  • जिनके पास पक्का मकान या बड़ी जमीन है।
  • जिनके पास कोई बड़ा व्यापारिक प्रतिष्ठान है।

 

कितना राशन मिलेगा?

  • 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति (गेहूं/चावल)।
  • 1 किलो दाल (राज्य के अनुसार अलग हो सकती है)।
  • 1 किलो नमक
  • 1 किलो बाजरा (कुछ राज्यों में)।
  • कुछ राज्यों में चीनी या सरसों तेल भी शामिल हो सकता है।

Tuesday, March 17, 2026

बिजनेस छोटा...पर कमाई पक्की


महंगाई
के दौर में आटा चक्की खोलना अब छोटा मगर पक्का बिज़नेस बनता जा रहा है। कम लागत में शुरू होने वाला यह कारोबार गांव और शहर दोनों में रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा है।


देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इन्हीं योजनाओं में अब चर्चा में है Free Solar Atta Chakki Yojana, जिसके तहत महिलाओं को मुफ्त सोलर आटा चक्की उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाएं अपने घर पर ही सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगाकर न सिर्फ परिवार का खर्च बचा सकती हैं, बल्कि चाहें तो इसे छोटा रोजगार भी बना सकती हैं।

योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाएं घर बैठे अपने परिवार के लिए ताज़ा आटा बना सकती हैं और चाहे तो गांव-मोहल्ले की महिलाओं को भी आटा पीस कर सेवा दे सकती हैं। इससे एक तरह से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही रोजगार का एक नया रास्ता खुलेगा।

 


उद्यानिकी विभाग में आई ये योजना
लोकल 18 से बातचीत में उद्यानिकी विभाग से सुधा पटेल ने बताया, आटा चक्की खोलने के लिए किसानों और पात्र हितग्राहियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।

35% तक मिलेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत आटा चक्की लगाने पर पात्र परियोजना लागत का 35% अनुदान दिया जाता है। अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये प्रति यूनिट तक तय की गई है। आवेदन करने वाले को एकल सूक्ष्म उद्यम, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) या किसी अन्य पात्र समूह के तहत पंजीकरण करना होता है। योजना में सिर्फ वित्तीय मदद ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण, विपणन और ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

 

सिर्फ आटा चक्की ही नहीं, और भी विकल्प
इस योजना में सिर्फ आटा चक्की ही नहीं, बल्कि बेकरी प्रोडक्ट, नमकीन बनाना, मिठाई, केक, अचार, राइस मिल, पेस्ट्री यूनिट जैसे अन्य कई विकल्प भी शामिल हैं। उद्यमी इनमें से किसी भी यूनिट की स्थापना कर सकते हैं और कम लागत में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ावा देना है।

 


कैसे करें आवेदन

Free Solar Atta Chakki Yojana में आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है। महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी पंचायत भवन या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। PMFME योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए MyScheme पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

 

किसे मिलेगा योजना का लाभ

यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़ी हैं। सरकार की ओर से प्राथमिकता ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है, ताकि गांव स्तर पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।