Thursday, April 23, 2026

ये 5 संकेत, लिवर की बीमारी को दर्शता है ....

 किन कारणों से होती है लिवर में गर्मी?

लिवर में गर्मी के कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं, जैसे-


  • अधिक तला-भुना खाने वाले लोगों को लिवर में गर्मी हो सकती है।
  • ज्यादा शराब या स्मोकिंग करने वालों को यह परेशानी हो सकती है।
  • कम पानी पीना और लंबे समय तक दवाइयों का सेवन
  • स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल के चलते लिवर में गर्मी की परेशानी होने की संभावना होती है।

लिवर में गर्मी के लक्षण क्या हैं? -


  1. लिवर में गर्मी बढ़ने पर मुंह में कड़वाहट या फिर बदबू जैसा फील होता है।
  2. कुछ लोगों को पेट में जलन की परेशानी होती है।
  3. पेट में भारीपन महसूस होना भी लिवर में गर्मी के संकेत हो सकते हैं।
  4. ज्यादा पसीना आना, आंखों में जलन होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  5. भूख कम लगना और थकान जैसा फील होना भी लिवर की परेशानी के संकेत हो सकते हैं।

गिलोय और आंवला रस भी लिवर की गर्मी को करे शांत


आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। वहीं, गिलोय को भी इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना ताहै। अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर की गर्मी को शांत करने में मदद मिल सकती है। यह पाचन में सुधार करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।

पर्याप्त रूप से पिएं पानी


लिवर की गर्मी को कम करने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं। पानी पीने से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है।

  • लिवर की गर्मी शांत करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करें।
  • आंवला लिवर की गर्मी को शांत करने में फायदेमंद है।
  • पर्याप्त मात्रआ में पानी पीने से लिवर की परेशानी दूर हो सकती है।

लिवर में गर्मी को दूर कैसे करें?


ठंडी या फिर पेट को शांत करने वाली चीजों को खाने से लिवर हीट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से तरीके-

सौंफ का शरबत पिएं


लिवर में गर्मी को अगर आप शांत करना चाहते हैं, तो सौंफ का शरबत आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सौंफ में पेट को ठंडा रखने का गुण होता है। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच सौंफ लें, इसमें मिश्री को मिक्स करके अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसे ठंडे पानी में मिक्स करके पिएं। आप चाहे, तो इसमें नींबू का रस भी एड कर सकते हैं। इससे लिवर की गर्मी को शांत करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।


No comments:

Post a Comment