नाभि पर रुई आने के कारण
नाभि में रूई आने का कारण "नाभि फ्लफ" (Navel Fluff) नामक घटना है। वास्तव में यह रूई नहीं होती, बल्कि कपड़ों के रेशे होते हैं, जो नाभि में जमा हो जाता है। जब आप कपड़े पहनते हैं, या सोते हैं तो आपके कपड़ों या चादर के रेशे टूटकर नाभि में चले जाते हैं, ऐसा नाभि के आस-पास के बालों की वजह से होता है। रेशे बालों में फंसकर धीरे-धीरे नाभि में चले जाते हैं। जिसके शरीर में जितने अधिक बाल होते हैं, उसकी नाभि से उतना ज्यादा रूई निकलती है।
क्या नाभि की रुई से बदबू आती है?
अगर नाभि की रुई से बदबू आती है, तो ये नाभि में गंदगी जमा होने या किसी तरह के संक्रमण का संकेत हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूमन नाभि में लगभग 70 तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसके अलावा नाभि में नमी, पसीना, तेल और डेड स्किन भी आसानी से जमा हो जाते हैं। ऐसे में अगर नियमित तौर पर नाभि की सही तरह से सफाई न की जाए, तो ये बैक्टीरिया गंदगी के साथ मिलकर बदबू पैदा कर सकते हैं।
नाभि में बार-बार रुई आने से कैसे बचें?
- इसके लिए रोज नहाते समय नाभि को हल्के साबुन और पानी से साफ करें.
- नहाने के बाद नाभि को अच्छी तरह सुखाएं.
- बहुत ज्यादा टाइट और ज्यादा रेशेदार कपड़ों से बचें.
- ज्यादा बाल होने पर आप पेट के आसपास ट्रिमिंग कर सकते हैं.
- साथ ही आप रात को सोते समय भी एक बार साफ कपड़े और पानी से नाभि की सफाई कर सकते हैं.
इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप न केवल रुई की समस्या से बच सकते हैं, बल्कि इससे नाभि में बैक्टीरिया या इंफेक्शन के खतरे को भी कम किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके बाद भी नाभि से बदबू आए, डिस्चार्ज या दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस कंडीशन में एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी।
घर में किए जाने वाले घरेलू उपाय
नाभि में लगातार रुई आ रही है या आप इससे बचना चाहते हैं तो रोज तेल डालें. तेल डालने के लिए आप तिल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बहुत ही फायदा होगा और आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे।


No comments:
Post a Comment