फल खरीदते समय अक्सर आपने देखा होआ कि उस पर छोटे छोटे कोड वाले स्टिकर चिपके होते हैं। बता दें, फलों पर लगाए जाने वाले ये छोटे स्टिकर केवल ब्रांडिंग या सजावट के लिए नहीं होते है। इन स्टिकरों पर एक विशेष कोड अंकित होता है, जिसे पीएलयू कोड (PLU Code) कहा जाता है। ये कोड ग्राहक को फल को उगाए जाने के तरीके के बारे में बताते हैं, जिसका सीधा संबंध आपकी सेहत से है। इन कोड से आप फलों की गुणवत्ता कैसी है इसकी पहचान कर सकते हैं। बेहतरीन गुणवत्ता वाले फलों का सेवन करने से सेहत भी अच्छी होती है। तो चलिए जानते हैं क्या है फलों पर लगे कोड का मतलब?
क्यों लगाए जाते हैं फलों पर स्टिकर?
फलों पर स्टिकर (fruit barcode number) लगाने के पीछे एक खास मकसद होता है। दरअसल, ये स्टिकर यह बताने के लिए लगाया जाता है कि फल कहां उगाया गया है, इसे उगाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया गया है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि फल की क्वालिटी क्या है और इसकी कीमत क्या है। ये स्टिकर पीएलयू कोड (Price look-up code) होते हैं, जो फलों की गुणवत्ता बताते हैं। इन पर एक खास नंबर लिखा होता है, जिनके अलग-अलग मतलब होते हैं।
स्टिकर पर लिखे नंबर का क्या मतलब है?
ये तो हुई स्टिकर की बात, अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन स्टिकर पर लिखे नंबरों का मतलब क्या होता है। जैसाकि ऊपर बताया स्टिकर पर लिखे नंबरों का अलग-अलग मतलब होता। आइए जानते हैं इन अलग-अलग नंबरों के स्टिकर का मतलब-
5 अंकों 9 से शुरू: अगर फलों पर लगे स्टिकर पर 5 अंकों की संख्या है और यह '9' से शुरू हो रही है, तो इसका मतलब है कि यह फल पूरी तरह से ऑर्गैनिक है। इसे बिना किसी रासायनिक कीटनाशक, उर्वरक या आनुवांशिक बदलाव के प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है।
4 अंक: अगर, स्टिकर पर केवल 4 अंकों की संख्या है, तो इसका मतलब है कि फल में कीटनाशक और रसायनों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे फल अक्सर सस्ते होते हैं, लेकिन रसायनों से पकाए जाने की वजह से सेहत के लिए कम फायदेमंद होते हैं।
फल खरीदते समय बरतें ये सावधानी:
अब, जबकि आपको फलों पर लगे इस कोड की जानकारी हो गई है तो आप उसे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें। जहां तक हो 5सके अंकों की '9' से शुरू होने वाले ऑर्गेनिक फलों को ही खरीदें। खरीदे हुए फल चाहे ऑर्गेनिक हो या रासयनिक, खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोना बेहद ज़रूरी है ताकि उसकी सतह पर मौजूद बैक्टीरिया को हटाया जा सके। साथ ही मौसमी फलों को ही खरीदने का प्रयास करें क्योंकि वे ताज़े होते हैं।
ऐसे स्टिकर वाले फल होते हैं फायदेमंद
अब सवाल यह उठता है कि क्या कोई ऐसा स्टिकर भी है, जो यह बताता हो कि फल पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से उगाया गया है और सेहत के लिए बेस्ट है। दरअसल, एक स्टिकर ऐसा भी होता है। जिन स्टिकर पर 5 डिजिट वाले नंंबर होते हैं, जिनकी शुरुआत 9 से हो रही हो, जैसे कि 93435 या 95365, तो इसका मतलब है कि इन फलों को बिना केमिकल और कीटनाशक के ऑर्गेनिकली उगाया गया है।


Comments
Post a Comment