Tuesday, May 5, 2026

पैरों में जलन या झुनझुनी क्यों होता है?


 इसमें हाथों और पैरों में जलन या झुनझुनी होती हैजिससे कमजोरीदर्द और सुन्नपन महसूस होता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं।

क्या आप सुबह उठते ही अपने पैरों में झुनझुनी महसूस करते हैं या लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से आपको परेशानी होती है? क्या जब आप पैर मोड़कर बैठते हैं, तो आपको पैरों में झुनझुनी महसूस होती है? अगर हां, एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। पैरों में झुनझुनी या सुई जैसा चुभन महसूस होने की स्थिति को मेडिकल भाषा में पैरास्थीसिया कहते हैं।

किन कारणों से पैरों में झुनझुनी होती है?


  1. विटामिन B12 की कमी से नसें कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से  झुनझुनी हो सकती है।

  2. पैरों में नस दबने के कारण आपको झुनझुनी जैसा फील हो सकता है।
  3. ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से ऑक्सीजन नसों तक नहीं पहुंचती, जिसकी वजह से झुनझुनी जैसा फील हो सकता है।


  4. काफी ज्यादा शराब के सेवन से नर्व्स टिशूज डैमेज हो सकते हैं, जिसकी वजह से झुनझुनी महसूस हो हो सकता है।
  5. बहुत देर तक पैर मोड़कर या एक ही मुद्रा में बैठने से भी पैरों में झुनझुनी की परेशानी हो सकती है।

  • पैरों में झुनझुनी को एप्सम सॉल्ट की मदद से कम कर सकते हैं।
  • शरीर में विटामिन बी12 कम होने से झुनझुनी की समस्या हो सकती है।
  • झुनझुनी होने पर पैरों में गर्म सिंकाई की जा सकती है।

एप्पल साइडर विनेगर से पैरों की झुनझुनी होगी कम

एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मददगारसाबित हो सकता है।यह उन प्रभावित और सूजी हुई नसों को ठीक करने का काम करती है, जिसकी वजह से झनझनाहट महसूस होती है।


इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी से भरे एक टब में एक कप एप्सम सॉल्ट डालें, लगभग 15-20 मिनट तक उस टब में बैठें। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और झनझनाहट को कम करने के लिए यह काफी असरदार उपाय हो सकता है।

पैरों में होने वाली झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव और एसिटिक एसिड गुण होते हैं, जो खराब हो चुकी नसों को ठीक करने और उनकी मरम्मत करने में मदद करती है।

झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को रोजाना पिएं। इससे पैरों और हाथो की कमजोरी दूर हो सकती है, जो झुनझुनी की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।


गर्म सिकाई से पैरों की झुनझुनी हो सकती है कम

हाथों और पैरों में होने वाली झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए गर्म सिंकाई करें। इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो नसों की कार्यक्षमता में सुधार होता है और झनझनाहट की समस्या के इलाज में मदद मिलती है।


एक गर्म कपड़ा लें और उसे प्रभावित हिस्सों पर 5-7 मिनट तक रखें। दर्द और झनझनाहट से राहत पाने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।


No comments:

Post a Comment