Wednesday, April 8, 2026

7 Habits , जो आपको बना सकता है Successful

Habit 1 : Be Proactive / प्रोएक्टिव बनिए

Proactive होने का मतलब है कि अपनी life के लिए खुद ज़िम्मेदार बनना। आप हर चीज के लिए अपने parents  या  grandparents  को नही blame कर सकते। Proactive  लोग इस बात को समझते हैं कि वो “response-able” हैं। वो अपने आचरण के लिए जेनेटिक्स, परिस्थितियों, या परिवेष को दोष नहीं देते हैं। उन्हें पता होता है कि वो अपना व्यवहार खुद चुनते हैं। वहीँ दूसरी तरफ जो लोग reactive होते हैं वो ज्यादातर अपने भौतिक वातावरण से प्रभावित होते हैं। वो अपने behaviour के लिए बाहरी चीजों को दोष देते हैं। अगर मौसम अच्छा है, तो उन्हें अच्छा लगता है। और अगर नहीं है तो यह उनके attitude और performance को प्रभावित करता है, और वो मौसम को दोष देते हैं।

सभी बाहरी ताकतें एक उत्तेजना  की तरह काम करती हैं, जिन पर हम react करते हैं।इसी उत्तेजना और आप उसपर जो प्रतिक्रिया करते हैं के बीच में आपकी सबसे बड़ी ताकत छिपी होती है- और वो होती है इस बात कि स्वतंत्रता कि आप  अपनी प्रतिक्रिया का चयन स्वयम कर सकते हैं। एक बेहद महत्त्वपूर्ण चीज होती है कि आप इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि आप क्या बोलते हैं। आप जो भाषा प्रयोग करते हैं वो इस बात को indicate  करती है कि आप खुद को कैसे देखते हैं। एक proactive व्यक्ति proactive भाषा का प्रयोग करता है.–मैं कर सकता हूँ, मैं करूँगा, etc. एक reactive  व्यक्ति reactive  भाषा का प्रयोग करता है- मैं नहीं कर सकता, काश अगर ऐसा होता, etc. Reactive  लोग  सोचते हैं कि वो जो कहते और करते हैं उसके लिए वो खुद जिम्मेदार नहीं हैं- उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

ऐसी परिस्थितियां जिन पर बिलकुल भी नहीं या थोड़ा-बहुत control किया जा सकता है, उसपर react या चिंता करने के बजाये proactive लोग अपना time और energy  ऐसी चीजों में लगाते हैं जिनको वो control कर सकें। हमारे सामने जो भी समस्याएं, चुनौतियां या अवसर होते हैं उन्हें हम दो क्षेत्रों में बाँट सकते हैं।

Proactive लोग अपना प्रयत्न Circle of Influence पर केन्द्रित करते हैं। वो ऐसी चीजों पर काम करते हैं जिनके बारे में वो कुछ कर सकते हैं: स्वास्थ्य, बच्चे, कार्य क्षेत्र कि समस्याएं. Reactive लोग अपना प्रयत्न Circle of Concern पर केन्द्रित करते हैं। देश पर ऋण, आतंकवाद, मौसम. इस बात कि जानकारी होना कि हम अपनी energy किन चीजों में खर्च करते हैं, Proactive बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


Habit 2: Begin with the End in Mind  अंत को ध्यान में रख कर शुरुआत करें

तो आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं? शायद यह सवाल थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन आप इसके बारे में एक क्षण के लिए सोचिये। क्या आप अभी वो हैं जो आप बनना चाहते थे, जिसका सपना आपने देखा था, क्या आप वो कर रहे हैं जो आप हमेशा से करना चाहते थे। ईमानदारी से सोचिये. कई बार ऐसा होता है कि लोग खुद को ऐसी जीत हासिल करते हुए देखते हैं जो दरअसल खोखली होती है– ऐसी सफलता, जिसके बदले में उससे कहीं बड़ी चीजों को  गवाना पड़ा। यदि आपकी सीढ़ी सही दीवार पर नहीं लगी है तो आप जो भी कदम उठाते हैं वो आपको गलत जगह पर लेकर जाता है।

आपके imagination या  कल्पना  पर आधारित है– imagination, यानि आपकी वो क्षमता जो आपको अपने दिमाग में उन चीजों को दिखा सके जो आप अभी अपनी आँखों से नहीं देख सकते। यह इस सिधांत पर आधारित है कि हर एक चीज का निर्माण दो बार होता है. पहला mental creation, और दूसरा physical creation। जिस  तरह blue-print तैयार होने के बाद मकान बनता है, उसी प्रकार mental  creation होने के बाद ही physical creation होती है। अगर आप खुद  visualize नहीं करते हैं कि आप क्या हैं और क्या बनना चाहते हैं तो आप, आपकी life कैसी होगी इस बात का फैसला औरों पर और परिस्थितियों पर छोड़ देते हैं। Habit 2  इस बारे में है कि आप किस तरह से अपनी विशेषता को पहचानते हैं, और फिर अपनी personal, moral और ethical guidelines के अन्दर खुद को खुश रख सकते और पूर्ण कर सकते हैं। अंत को ध्यान में रख कर आरम्भ करने का अर्थ है, हर दिन, काम या project की शुरआत एक clear vision के साथ करना कि हमारी क्या दिशा और क्या मंजिल होनी चाहिए, और फिर proactively उस काम को पूर्ण करने में लग जाना।

Habit 2 को practice में लाने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपना खुद का एक Personal Mission Statement बनाना। इसका फोकस इस बात पर होगा कि आप क्या बनना चाहते हैं और क्या करना चाहते हैं. ये success के लिए की गयी आपकी planning है। ये इस बात की पुष्टि करता है कि आप कौन हैं, आपके goals को focus  में रखता है, और आपके ideas को इस दुनिया में लाता है। आपका Mission Statement आपको अपनी ज़िन्दगी का leader बनाता है। आप अपना भाग्य खुद बनाते हैं, और जो सपने आपने देखे हैं उन्हें साकार करते हैं।


Habit 3 : Put First Things First प्राथमिक चीजों को वरीयता दें

एक balanced life जीने के लिए, आपको इस बात को समझना होगा कि आप इस ज़िन्दगी में हर एक चीज नहीं कर सकते. खुद को अपनी क्षमता से अधिक कामो में व्यस्त करने की ज़रुरत नहीं है। जब ज़रूरी हो तो “ना” कहने में मत हिचकिये, और फिर अपनी important priorities पर focus  कीजिये।

Habit 1  कहती है कि, ” आप in charge हैं। आप creator हैं”। Proactive होना आपकी अपनी choice है। Habit 2 पहले दिमाग में चीजों को visualize करने के बारे में है। अंत को ध्यान में रख कर शुरआत करना vision से सम्बंधित है। Habit 3 दूसरी creation, यानि  physical creation के बारे में है। इस habit में Habit 1 और Habit 2  का समागम होता है। और यह हर समय हर क्षण होता है। यह Time Management  से related कई प्रश्नों को  deal  करता है।

लेकिन यह सिर्फ इतना ही नहीं है। Habit 3  life management  के बारे में भी है—आपका purpose, values, roles, और priorities. “प्राथमिक चीजें” क्या हैं?  प्राथमिक चीजें वह हैं, जिसको आप व्यक्तिगत रूप से सबसे मूल्यवान मानते हों। यदि आप प्राथमिक कार्यों को तरजीह देने का मतलब है कि,आप अपना समय, अपनी उर्जा Habit 2  में अपने द्वारा set की गयीं priorities पर लगा रहे हैं।


Habit 4: Seek First to Understand, Then to Be Understood / पहले दूसरों को समझो फिर अपनी बात समझाओ

Communication लाइफ की सबसे ज़रूरी skill है। आप अपने कई साल पढना-लिखना और बोलना सीखने में लगा देते हैं। लेकिन सुनने का क्या है? आपको ऐसी कौन सी training मिली है, जो आपको दूसरों को सुनना सीखाती है, ताकि आप सामने वाले को सच-मुच अच्छे से समझ सकें? शायद कोई नहीं? क्यों?

अगर आप ज्यादातर लोगों की तरह हैं तो शायद आप भी पहले खुद आपनी बात समझाना चाहते होंगे। और ऐसा करने में आप दूसरे व्यक्ति को पूरी तरह ignore कर देते होंगे, ऐसा दिखाते होंगे कि आप सुन रहे हैं, पर दरअसल आप बस शब्दों को सुनते हैं पर उनके असली मतलब को पूरी तरह से miss कर जाते हैं।

 

Habit 5: Think Win-Win  हमेशा जीत के बारे में सोचें

Think Win-Win अच्छा होने के बारे में नहीं है, ना ही यह कोई short-cut है। यह character पर आधारित एक कोड है जो आपको बाकी लोगों से interact और सहयोग करने के लिए है।

हम मे से ज्यादातर लोग अपना मुल्यांकन दूसरों से comparison और competition के आधार पर करते हैं। हम अपनी सफलता दूसरों की असफलता में देखते हैं—यानि अगर मैं जीता, तो तुम हारे, तुम जीते तो मैं हारा। इस तरह life एक zero-sum game बन जाती है। मानो एक ही रोटी हो, और अगर दूसरा बड़ा हिस्सा ले लेता है तो मुझे कम मिलेगा, और मेरी कोशिश होगी कि दूसरा अधिक ना पाए. हम सभी ये game खेलते हैं, लेकिन आप ही सोचिये कि इसमें कितना मज़ा है?

Win -Win ज़िन्दगी को co-operation की तरह देखती है, competition की तरह नहीं। Win-Win दिल और दिमाग की ऐसी स्थिति है जो हमें लगातार सभी का हित सोचने के लिए प्रेरित करती है। Win-Win का अर्थ है ऐसे समझौते और समाधान जो सभी के लिए लाभप्रद और संतोषजनक हैं। इसमें सभी चीजें खाने को मिलती हैं, और वो काफी अच्छा taste करती हैं।

एक व्यक्ति या संगठन जो Win-Win attitude के साथ समस्याओं को हल करने की कोशिश करता है उसके अन्दर तीन मुख्य बातें होती हैं।

* Integrity / वफादारी: अपने values, commitments और feelings के साथ समझौता ना करना।

* Maturity / परिपक्वता:  अपने ideas और feelings को साहस के साथ दूसरों के सामने रखना और दूसरों के विचारों और भावनाओं की भी कद्र करना।

* Abundance Mentality / प्रचुरता की मानसिकता: इस बात में यकीन रखना की सभी के लिए बहुत कुछ है।

बहुत लोग either-or के terms में सोचते हैं। या तो आप अच्छे हैं या आप सख्त हैं. Win-Win में दोनों की आवश्यकता होती है। यह साहस और सूझबूझ के बीच balance करने जैसा है. Win-Win को अपनाने के लिए आपको सिर्फ सहानभूतिपूर्ण ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास से लबरेज़ भी होना होगा। आपको सिर्फ विचारशील और संवेदनशील ही नहीं बल्कि बहादुर भी होना होगा. ऐसा करना कि –courage और consideration में balance  स्थापित हो, यही real maturity है, और Win-Win के लिए बेहद ज़रूरी है।

No comments:

Post a Comment