महंगाई के दौर में आटा चक्की खोलना अब छोटा मगर पक्का बिज़नेस बनता जा रहा है। कम लागत में शुरू होने वाला यह कारोबार गांव और शहर दोनों में रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा है।
देशभर में महिलाओं
को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इन्हीं
योजनाओं में अब चर्चा में है Free
Solar Atta Chakki Yojana, जिसके
तहत महिलाओं को मुफ्त सोलर आटा चक्की उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का सबसे
बड़ा फायदा यह है कि महिलाएं अपने घर पर ही सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगाकर न
सिर्फ परिवार का खर्च बचा सकती हैं,
बल्कि चाहें तो इसे छोटा
रोजगार भी बना सकती हैं।
योजना का सबसे बड़ा
फायदा यह है कि महिलाएं घर बैठे अपने परिवार के लिए ताज़ा आटा बना सकती हैं और
चाहे तो गांव-मोहल्ले की महिलाओं को भी आटा पीस कर सेवा दे सकती हैं। इससे एक तरह
से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही रोजगार का एक नया रास्ता खुलेगा।
उद्यानिकी विभाग में आई ये योजना
लोकल 18 से बातचीत में उद्यानिकी विभाग से सुधा पटेल ने बताया, आटा चक्की खोलने के लिए किसानों और पात्र हितग्राहियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।
35% तक मिलेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत आटा चक्की लगाने पर पात्र परियोजना लागत का 35%
अनुदान दिया जाता है। अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये प्रति यूनिट तक तय की गई है। आवेदन करने वाले को एकल सूक्ष्म उद्यम, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) या किसी अन्य पात्र समूह के तहत पंजीकरण करना होता है। योजना में सिर्फ वित्तीय मदद ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण,
विपणन और ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
सिर्फ आटा चक्की ही नहीं, और भी विकल्प
इस योजना में सिर्फ आटा चक्की ही नहीं,
बल्कि बेकरी प्रोडक्ट, नमकीन बनाना,
मिठाई, केक, अचार,
राइस मिल, पेस्ट्री यूनिट जैसे अन्य कई विकल्प भी शामिल हैं। उद्यमी इनमें से किसी भी यूनिट की स्थापना कर सकते हैं और कम लागत में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ावा देना है।
कैसे करें आवेदन
Free Solar Atta Chakki Yojana में आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है। महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी पंचायत भवन या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। PMFME योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए MyScheme पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
किसे मिलेगा योजना का लाभ
यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़ी हैं। सरकार की ओर से प्राथमिकता ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है, ताकि गांव स्तर पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।



.webp)
No comments:
Post a Comment